अनिल श्रीवास्तव
एक वर्ष से न्यायालय की पेशी से फरार चल रहे अभियुक्त गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय से पेशी के दौरान फरार होने वाला अभियुक्त बन गया है गांजा तस्कर
पुलिस अधिकारियों ने गाजीपुर थाना अध्यक्ष संगम लाल प्रजापति की भूरि-भूरि की है प्रशंसा
फतेहपुर। जनपद में ईमानदार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर थाना अध्यक्ष ने फिर एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस अधीक्षक के सपनों को साकार करने में खरे उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मालूम रहे कि 2 फरवरी 2021 से कचहरी फतेहपुर से पेशी के दौरान शिवशरण उर्फ विक्रम उर्फ बजरंगी पुत्र शिव भजन निवासी ग्राम बकरी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर हाल पता विद्यार्थीपुर थाना अशोथर उम्र लगभग 58 वर्ष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक को उनके खास एक मुखबिर ने सूचना दिया कि उपरोक्त अभियुक्त असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्यार्थीपुर गांव के समीप किसी गांजा तस्कर को गांजा सप्लाई करने का इंतजार कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी जाफर गंज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए मौके पर जाकर उपरोक्त गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया। जनपद के आला अधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष गाजीपुर संगम लाल प्रजापति अपने सहयोगी उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, हे० का० महफूज खान, का० ओम कुमार तिवारी, का० वीरेश यादव के अलावा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर ने पुलिस को अपना नाम शिवशरण उर्फ विक्रम उर्फ बजरंगी पुत्र शिव भजन निवासी ग्राम बकरी थाना गाजीपुर बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा ( मादक पदार्थ ) बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया इनामी या घोषित अपराधी है और 1 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधी को न्यायालय के माध्यम से जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।