सदर की समस्या सुलझाने में विधायक आए आगे

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। मंडल मुख्यालय की सदर विधानसभा सीट में जनता ने एक फिर से विधायक प्रकाश द्विवेदी पर भरोसा जताया है। अब विधायक के समक्ष जनता का भरोसा कायम रखने के लिए समस्याओं से निपटने की चुनौती होगी। हालांकि उन्होंने पिछले कार्यकाल में सड़क, बिजली, पानी को लेकर बेहतर कार्य किया है। यहां सबसे बड़ी समस्या शहर की दो लाख की आबादी के बीच पेयजल की है। केन नदी के तीन इंटेकबेलों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। गर्मी के समय केन नदी की जलधारा सूखने से आपूर्ति लड़खड़ा जाती है। ऐसे में कुएं और नल काम आते हैं, पर इनमें भी ज्यादातर खराब पड़े हैं। ऐसे में बड़ी आबादी यहां गर्मी में बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो जाती है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। उनकी कोशिश होगी कि फिर तीसरी बार मौका मिले। जनता की हर समस्या का समाधान होगा। विकास में क्षेत्र को और आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश होगी। राजेश त्रिपाठी निवासी इंदिरा नगर ने कहा कि शहर में गर्मी के समय पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है। यहां पेयजल परियोजना स्थापित करने की जरूरत है, ताकि लोग पानी की समस्या से निजात पा सकें। 

अभय सिंह, निवासी सिविल लाइंस ने कहा कि झांसी विश्वविद्यालय यहां से 200 किलोमीटर दूर है। मंडल मुख्यालय होने के नाते यहां विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। ताकि छात्र-छात्राओं की भागदौड़ बच सके।प्रियंका सोनी ने कहा किमहिलाओं की बेहतर सुरक्षा और उनकी शिक्षा को लेकर बेहतर कार्य होने चाहिए। ताकि लड़कियां और महिलाएं अपने कामकाज में बिना भय के आ जा सकें। मयंक गुप्ता सर्राफ ने कहा कि क्षेत्र में शहर की पेयजल, जाम और खराब सड़कों के कारण दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यदि विधायक इन समस्याओं को लेकर गंभीरता से प्रयास करें तो बेहतर होगा।