सहारनपुर। 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर संस्थान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा गोष्ठी आयोजित कर कर्मकारों को सुरक्षा नियमों, प्रबन्धों एवं उपायों से अवगत कराते हुये सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। गोष्ठी का शुभारम्भ सुरक्षा ध्वजारोहण के साथ किया गया। गोष्ठी में एचआर हैड फैक्ट्रीज (मानव संसाधन) आशुतोष मिश्रा ने औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाष डालते हुये सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से अपनाने तथा पर्यावरण के बचाव के प्रति कर्मचारियों को जागरूक किया।
वैज्ञानिक अनुज कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा थीम ‘‘सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करें’’ के महत्व को समझाते हुए युवा कर्मचारियों को सुरक्षा संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया तथा स्वास्थ्य के प्रति सभी कर्मचारियों को जागरूक करते हुए खान-पान पर विशेष ध्यान देने एवं नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। सुरक्षा सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसके माध्यम से कर्मचारियों की सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी की जांच करते हुए व सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पारितोषिक भी प्रदान किये गये। महाप्रबन्धक (उत्पादन) दिनेष पुण्डीर ने विद्युत/यांत्रिक संयन्त्रों को सुरक्षा उपायों के साथ सावधानीपूर्वक संचालित करने तथा फायर की स्थिति उत्पन्न न हो उसके लिये सभी उपायों को अपनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 रामजी ने स्वास्थ्य सुरक्षा के अन्तर्गत बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर चर्चा करते हुए कैन्सर से बचाव के बारे में कर्मचारियों को अवगत कराया। उपप्रबन्धक (ई.एच.एस.) साहब सिंह के द्वारा कर्मचारियों को आपदा के दौरान शेल्टर लेने तथा अग्निशमन यन्त्रों से आग पर नियंत्रण करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। योगेन्द्र दत्त वत्स द्वारा कर्मकारों को संस्थान में स्थापित मशीनों पर कार्य करते समय सभी सुरक्षा उपायों पर अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए आगाह किया।
गोष्ठी का संचालन करते हुए वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधान) अशोक धीमान ने कर्मचारियों को यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन का आवाहन किया। गोष्ठी में अग्निशमन यन्त्रों, पोस्टरों, बैनर आदि का भी प्रदर्शन किया गया। सभी कर्मचारियों ने सभी सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए संस्थान को शून्य दुर्घटना रहित बनाने का संकल्प लेते हुये सुरक्षा के प्रति प्रतिज्ञा भी ली। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 जॉयदीप डे, जितेन्द्र पुरूथी, संजय पुण्डीर, ओमवीर, अरविन्द शर्मा, मनीष, विष्वजीत, सोकेष, रूचि भसीन, डॉ. संगीता सैनी, प्रीति, दिप्ती शर्मा आदि के साथ सभी कर्मकार एवं स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।