मथुरा/गोवर्धन। ब्रज के प्रमुख सन्त श्री गुरु शरणानंद महाराज ने गोवर्धन मानसी गंगा स्थित मुखारविंद मन्दिर पर दूध, दही, घी, रबड़ी से श्री गिरिराज महाराज का अभिषेक कर समस्त विश्व के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री गिरिराज कलयुग के प्रथम देवता हैं, ये मनमांगी मुराद पूरी करते हैं, लाखों लोग हर महीने गिरिराज परिक्रमा करने के बाद दुग्धाभिषेक कर मनोती मांगते है गिरिराज उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।इस अवसर पर उनके साथ मुखारविंद मन्दिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी ने भी गिरिराज जी का अभिषेक किया। सेवायत गण मनोज लम्बरदार, ज्ञानो, राजू फौजी, सुमित मौज, विष्णु भगवान, गणेश पहलवान, संजय शर्मा,रोहित आदि ने माला व दुपटटा पहनाकर कार्ष्णि गुरु शरणानन्दजी का स्वागत किया।
कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने किया गिरिराज जी का अभिषेक
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क