नया साल हो मुबारक आपको,
छू लो तुम आसमान।
2022 मंगलमय हो सबको आज,
अन्न धन से भरे रहें नित सबके भंडार।
जीवन और स्वर्णिम सा सबका,
सतरंगी हो साल।
खुशियांँ खुशियांँ मिले आपको,
उन्नति का हो भाल।
प्रीत के रंग महके जीवन में,
पुष्पित सा हो साल।
खुशबू हो चहूँ ओर प्यार की,
जीवन हो खुशहाल।
खुश रहे एक दूजे के साथ,
मन में ना हो कोई मलाल।
दुख ना कोई जीवन में आए,
सुख की हो रसधार।
सबकी सिद्ध मनोरथ हो,
ऐसा हो यह साल।
हर रोज तुम्हारा नूतन हो,
खुशियों का पारावार।
स्वर्गिक सुख मिले यहांँ पर,
मन न कोई मुरझाए।
चलो मधु यह आज कहे,
नूतन सा हो साल।
कान्हा की हो बांसुरी,
राधा के संग आज।
गोपिया खड़ी मुस्कुरा रही,
मंगल मय हो साल।।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा