नए साल पर जम्मू कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर और ठंडक बढ़ी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

 श्रीनगर : नए साल पर जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 से 3 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कश्मीर में शीतलहर ने जोर पकड़ा है। सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे है। जम्मू में मौसम में सुधार के साथ ठंडक कायम है। 

राजधानी श्रीनगर में हल्के बादल छाने के साथ बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 और गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन में हल्के बादल छाने के साथ दिन का तापमान 18.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6, बटोत में 0.5, कटड़ा में 5.0 और भद्रवाह में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.0 और कारगिल में माइनस 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।