Diwali 2021: आज देश भर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार दिवाली पर प्रीति और आयुष्मान तुला राशि पर चतुष्ग्रही योग के साथ स्वग्रही शनि और राहु-केतु योगों के कारण बेहद शुभ रहने वाली है। प्रीति योग के कारण जहां आपसी सौहार्द बढ़ेगा। वहीं, आयुष्मान योग से रोगों से मुक्ति मिलेगी। शुभ योग-संयोग के साथ ही लोग घरों और प्रतिष्ठानों पर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर में दीये भी जलाए जाते हैं। इस दिन तेल और घी के दीये जलाने की परंपरा है।
यहां जानें दिवाली की रात घर की किन-किन जगहों पर दीये जलाकर रखने चाहिए, ताकि आपके पास धन की कमी न हो सके।
- घर की चौखट पर दिवाली की रात जरूर दीये जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
- जहां आपने घर में लक्ष्मी पूजन किया है, वहां भी दीपक जलाना चाहिए।
- घर में एक दीपक तुलसी के पास जलाना चाहिए।
- घर की छत की मुंडेर और घर की खिड़की के पास भी दीपक रखना चाहिए।
- दिवाली के दिन एक दीपक घर के पास बने किसी मंदिर में जलाकर रखना चाहिए।
- दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी आप दीया जला सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होती है।
- दिवाली की रात में घर के आंगन में दीया जलाना काफी शुभ माना जाता है।