कर्मचारी शिक्षक सँयुक्त मोर्चा ने ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाल सरकार को दिखाई रौशनी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ। कर्मचारी शिक्षक सँयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को शहर के सोनीधापा ग्राउंड से आजमगढ़ मोड़ तक जबरदस्त उत्साह के साथ जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाल सरकार को रौशनी दिखाई ।

 कर्मचारियों ने पुरानी पेन्शन बहाली की मांग व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण ,सेवा नियमावली सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक  संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ0 सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि  सरकार की दमनकारी नीतियों से प्रभावित होकर हम सभी मशाल जुलूस निकालकर सरकार को रोशनी दिखा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में हमने कर्मचारियों के जायज मांगों को लेकर सरकार  तथा जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन हम सभी के मांगो पर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है।अगर सरकार हमारी मांगो पर ध्यान नही देगी तो हम सभी आगे और भी मजबूती से सरकार के नीतियों के खिलाफ  प्रदर्शन करेंगे।अगला हमारा विरोध प्रदर्शन 09 दिसम्बर से काम बंद हड़ताल किया जाएगा।

मशाल जुलूस कार्यक्रम सोनीधापा ग्राउंड से होकर आजमगढ़ मोड़ तक पहुँची जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया ।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप फार्मासिस्ट फेडरेशन से महेन्द्र यादव,विनोद सिंह, सुनील राय,हरिश्चंद्र चौबे, शिव कुमार सिंह,प्रफुल्ल कुमार,शमीम अहमद, विनोद कुमार,गिरीश पाण्डेय चन्द्रमी त्रिपाठी, कमला आर्या,अजय कुमार, विनय कुमार,आर पी राय, अनिल कुमार,हरिशंकर, सतीश सिंह, ओबैदुर्रह्मान,अनिल सिंह दुर्गविजय राय,मेराज खालिद खान,नन्हे राम, आर पी सिंह ,हरिराम यादव, सुरेश यादव बी एन सिंह, राजेश उपाध्याय, हरिराम यादव,मेराज खालिद खान,अदनान आजमी,  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।