मुन्ना मलिक बने सपा लोहिया वाहिनी के तीसरी बार महानगर अध्यक्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा। सपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्रारंभ कर दिया है। नौजवानों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए युवा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल ने जनपद मथुरा से पार्टी के आंदोलन में कई बार जेल जा चुके वार्ड 28 सुखदेव नगर निवासी मुन्ना मलिक को तीसरी बार मथुरा समाजवादी लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।मुन्ना मलिक ने प्रदेश कार्यालय जाकर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी से अपना मनोनयन पत्र प्राप्त कर कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उस पर खरा उतरेंगे और युवाओं की समस्या का समाधान कराकर पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पवन चौधरी मौजूद रहे।