सहारनपुर। भविष्य की राजनीतिक चुनौतियां, विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन स्थानीय घंटाघर स्थित एक होटल में किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.हरविन्दर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश व देश में मानवता विरोधी देश को बांटने वाली भाजपा की सरकार चल रही है, भाजपा राज में देश का अस्तित्व खतरे में आ गया है। सभी को मिलकर एक मंच पर आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। संगोष्ठी को चंद्रपाल सैनी, जगमाल सिंह,रविनद्र गौतम, शहजाद अली, दीप चंद, एड.चमन भारती, जितेन्द्र, डा.ब्रहमपाल, मोनू नोटियाल, भूलेराम आदि ने भी सम्बोधित किया।
गोष्ठी का आयोजन
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क