कांग्रेस का पराक्रम विजय सेना निर्माण के प्रशिक्षण शिविर का जखनिया विधानसभा का आयोजन सम्पन्न।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 मनिहारी (गाजीपुर): कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर आज युसुफपुर खड़बा, में एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ ही जिले के पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस ही सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो भी उद्योग धंधे और इंफ्रास्ट्रक्चर नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महासचिव बहन प्रियंका जी की अगुवाई में और प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर हम जन जन तक मौजूद सरकार की जन विरोधी नीतियों को पहुचाएंगे और जनहित में आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार यूपी में बनाएंगे।

         प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण में उपस्थित कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल रखा है, कभी तुष्टिकरण की ओछी राजनीति नहीं की। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार कल-कारखानों के साथ सरकारी उपक्रमो को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा।  

  प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से देव नारायण सिंह, सतिराम सिंह ,जयराम सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, श्री किशुन सिंह ,शैलेंद्र सिंह , कृष्णानंद तिवारी, चंद्रिका सिंह, जफरूउल्लाह अंसारी, दिव्यांशु पांडे, जयराम सिंह,हरिवंश चौहान, महबूब निशा, बृजेश कुमार ,महेश राम, राम नगीना पांडे, ओमप्रकाश राजभर आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे 

  पार्टी के निर्देश पर लखनऊ से आऐ शिवाजी कनौजिया, जागृति राही, सतबीर सिंह, विजय राव, मनीष  सिन्हा ने  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेंनिंग दी।