‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ हेतु पात्र महानुभावनों की सूची करायें उपलब्ध : जिलाधिकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

कानपुर देहात : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गज़ल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गज़ल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रू0 05.00 लाख( रू0 पांच लाख मात्र) की धनराशि अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 15 अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु जनपद से पात्र महानुभावनों की सूची समय से शासन को उपलब्ध करायें।