सहारनपुर। सामाजिक संगठन जनचेतना मिशन द्वारा दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सत्येंद्र आहूजा ने कहा कि सहारनपुर के नागरिकों को कोरोना काल और लाॅकडाऊन के अंतर्गत अपने परिजनों का दाह संस्कार करने में बहुत भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आहूजा कहा सहारनपुर में जनसंख्या के अनुपात में शमशान घाटों की संख्या बहुत कम है, दिल्ली रोड में बहुत दूर तक नागरिकों को दाह संस्कार करने के लिए हकीकत नगर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा जो दिल्ली रोड पर नगर निगम द्वारा श्मशान घाट बनाए भी गए हैं उनका पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया है और जनता में इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली रोड पर पैरामाउंट के पीछे संबलपुर नवादा गांव में श्मशान घाट को संगठन द्वारा गोद लिया गया है और इसका सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।
संस्था के संस्थापक और चेयरमैन गुलशन नागपाल ने कहा इस संबंध में नगर निगम के महापौर संजीव वालिया जी से बात की गई है शीघ्र नगर निगम के सहयोग से दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट को विकसित किया जाएगा ताकि नागरिकों के द्वारा चली जा रही समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
कार्यक्रम में महासचिव शिवचंद्र गुलाटी, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, एवं रमन चावला ने भी अपने विचार व्यक्त किए स कार्यकारिणी सदस्य विकास खरबंदा द्वारा जन चेतना भवन के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन व्यक्त किया। संयोजक गोविंदर सिंह ने जनचेतना द्वारा सारे श्मशान घाटों में चला रहे लावारिस शवों के दाह संस्कार के सेवा कार्य के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों से आवाहन किया कि दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट में भी लावारिस शवों का दाह संस्कार संस्था द्वारा सदैव किया जाता रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में सभी सूचना पट संबंधित श्मशान घाट में लगा दिए गए हैं स कार्यक्रम में वीरेंद्र भारती रवि बब्बर मनोज खुराना संजय अरोड़ा नवीन आनंद विजय भाटिया सुनील मखीजा इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित थे।