हमारी आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में लड़कियां आंखों की देखभाल पर भी खास देती है। वहीं कई लड़कियां खास मौके पर पलकों को मोटा, भारी दिखाने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल करती है। इससे आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। मगर बाजार से मिलने वाला मस्कारा कैमिकल्स से तैयार किया जाता है। इसलिए इसे लगाने से पलके खराब होने के साथ आंखों को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आज हम आपको घर पर नेचुरल चीजों से मस्कारा बनाने का तरीका बताते हैं।
चलिए जानते हैं होममेड हर्बल मस्कारा बनाने की सामग्री व विधि...
सामग्री
प्लास्टिक जार- 1
नारियल का तेल- 1 बड़ा चम्मच
एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल-1
एलोवेरा जेल- 1/3 बड़ा चम्मच
मोम- 1/3 बड़ा चम्मच
बादाम तेल- 1 बड़ा चम्मच
मोमबत्ती- 1
चम्मच- 1
विधि
स्टेप्स 1- इसे बनाने के लिए सबसे पहले जार को साफ करें।
स्टेप्स 2- इसमें बादाम तेल, एलोवेरा जेल, नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
स्टेप्स 3- अब एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल खोलकर इसका पाउडर मिश्रण में डालकर मिलाएं।
स्टेप्स 4- चम्मच में मोम पिघलाकर कंटेनर में डालकर स्मूद का पेस्ट बनाएं।
स्टेप्स 5- मिश्रण के ठंडा होने पर इसे सूखने दें।
स्टेप्स 6- आपका होममेड हर्बल मस्कारा बनकर तैयार है।
. इसे आप अपने पुराने मस्कारे के जार में भर कर इस्तेमाल कर सकती है। मगर इससे पहले इसे साफ करना ना भूलें।
मस्कारा लगाने का तरीका
अक्सर मस्कारा लगाने पर लड़कियों को इसके फैलने का डर रहता है। ऐसे में आज हम आपको इसे लगाने का तरीका बताते हैं...
. सबसे पहले आंखों को साफ करके हल्का मॉइस्चराइजर और प्राइमर लगाएं।
. अब आईशैडो और आईलाइनर लगाएं।
. पलकों को आईलैश कर्लर से कर्ल करें।
. पलकों के नीचे कर्लर रखकर 10 से 15 सेकेंड तक पलकों को दबाएं।
. इसके बाद मस्कारा ब्रश पर हल्का सा मस्कारा लगाकर ऊपर देखते हुए ऊपरी पलकों पर लगाएं।
. इसे पलकों पर अधिक और सिरों पर बेहद कम लगाएं।
. नीचे वाली पलकों पर मस्कारा लगाने के लिए छोटा और बारीक ब्रश चुनें।
. निचले लैशेस पर मस्कारा स्मज होने से बचने के लिए आंखों के नीचे मेकअप स्पंज रख लें।
. मोटी और लंबी पलकों के लिए मस्कारे के 2 कोट लगाकर सूखने दें।
. सूखने के बाद ब्रश की मदद से पलकों की जड़ों पर मस्कारा लगाएं।
. फिनिशिंग टच देने के लिए मस्कारा वैंड के सिरे के साथ बचे हुए निचले लैशेज पर मस्कारा से कोट करें।
posted by - दीपिका पाठक