सावन महीना चल रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने कई व्रत-त्योहार आते हैं। सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस मास में भगवान शंकर और मां गौरी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि मिलने की मान्यता है। इस सप्ताह हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जानिए यहां सप्ताह के व्रत-त्योहार -
10 अगस्त से 16 अगस्त 2021 तक
10 अगस्त (मंगलवार) : श्रावण शुक्ल द्वितीया सायं 6.06 बजे तक उपरांत तृतीया। भौम व्रत। गौरी दुर्गा पूजा। स्वामी करपात्री जी जयंती।
11 अगस्त (बुधवार) : श्रावण शुक्ल तृतीया अपराह्न 4.54 बजे तक पश्चात चतुर्थी। हरि तृतीया (हरियाली तीज)। स्वर्ण गौरी व्रत।
12 अगस्त (गुरुवार) : श्रावण शुक्ल चतुर्थी अपराह्न 3.25 बजे तक पश्चात पंचमी। वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
13 अगस्त (शुक्रवार) : श्रावण शुक्ल पंचमी मध्याह्न 1.43 बजे तक तदनंतर षष्ठी। श्री नाग पंचमी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में) नागपूजा एवं नागकूप यात्रा। तक्षक पूजा। कल्कि जयंती।
14 अगस्त (शनिवार) : श्रावण शुक्ल षष्ठी प्रात: 11.51 बजे तक पश्चात सप्तमी। श्री शीतलाषष्ठी व्रत।
15 अगस्त (रविवार) : श्रावण शुक्ल सप्तमी प्रात: 9.52 बजे तक तदनंतर अष्टमी। श्री शीतला सप्तमी व्रत। गोस्वामी तुलसीदास जयंती।
16 अगस्त (सोमवार) : श्रावण शुक्ल अष्टमी प्रात: 7.46 बजे तक उपरांत नवमी सूर्योदय से पहले 5.35 बजे तक तदनंतर दशमी। नवमी तिथि का क्षय। श्रावण सोमवार व्रत। सूर्य की सिंह संक्रांति रात्रि 1.17 बजे। संक्रांति का पुण्य काल अगले दिन।