शादी के बाद रकुल की पहली रसोई, नई-नवेली दुल्हन ने बनाई यह डिश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने 21 फरवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड जैकी भगनानी संग शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कपल की रॉयल वेडिंग इन दिनों खूब चर्चा में भी बनी हुई है। अब नई-नवेली दुल्हन रकुल ने अपने ससुराल में जाकर पहली रसोई बनाई है। पहली रसोई में एक्ट्रेस ने क्या बनाया है इसकी झलक खुद उन्होंने फैंस को दिखाई है। 

मीठे से की नए रिश्ते की शुरुआत 

रकुल ने अपनी पहली रसोई में ससुराल वालों के लिए मीठा बनाया है। एक्ट्रेस ने सूजी के हलवे के साथ रिश्तों की शुरुआत की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कटोरी में हलवा रखा हुआ नजर आ रहा है। फोटो को कैप्शन देते हुए रकुल ने लिखा कि-चौका चढ़ना। 

बदली प्रोफाइल फोटो

रकुल प्रीत ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। उन्होंने अपनी और जैकी भगनानी के साथ शादी वाली प्रोफाइल फोटो लगा ली है। तस्वीर के बाद अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी सरनेम बदल देगी। 

येलो कलर के अनारकली सूट में दिखी रकुल 

शादी के बाद रकुल और जैकी ने मीडिया को फर्स्ट अपीरियंस भी दी है। इस दौरान वह अनारकली सूट में नजर आई। इस दौरान वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखी। वहीं जैकी क्रीम कलर के कुर्ते में हैंडसम दिखे। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह एक्टिव हैं। पिछली बार वह फिल्म अयालान में नजर आई थी। 

अब वह मेरी पत्नी का रीमेक और इंडियन 2 में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वहीं जैकी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी परंतु इसमें वह हिट नहीं हो पाए। अब जैकी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। बड़े मियां छोटे मियां, गणपथ 2, सूर्यपुत्र महावीर कर्ण और मिशन लायन जैसी फिल्मों को एक्टर प्रोड्यूस कर रहे हैं।