Republic Day 2024: आज के दिन अक्षर पटेल ने रचाया ब्याह, मेहा पटेल को बनाया अपना हमसफर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

नई दिल्ली। भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस खास दिन पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर झंड़ा फहराया और पूरे देश में आज देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। आज का दिन क्रिकेट जगत में भी बेहद खास रहा है, जहां भारत ने इस दिन कई अहम मैचों में विरोधी टीम को धूल चटाकर शानदार जीत हासिल की थी, तो वहीं, भारत के एक स्टार ऑलराउंडर ने आज ही के दिन अपने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। कौन हैं वो स्टार ऑलराउंडर आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ 26 जनवरी 2023 को शादी के सात फेरे लिए। न्यूजीलैंड सीरीज से छुट्टी लेने के बाद अक्षर ने पिछले साल 26 जनवरी के दिन शादी की। गुजरात में पहले उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया और फिर हफ्ते भर के भीतर जीवनसाथी के साथ नई पारी की शुरुआत की।

शादी के तुरंत बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम सीरीज खेलने के लिए उतरे, जिसके लिए उन्होंने अपना हनीमून भी कैंसल किया। अक्षर की ये बात लोगों को काफी पसंद आई और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से ऊपर देश को चुना।

बता दें कि अक्षर पटेल और मेहा एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। पिछले साल ही मेहा और अक्षर की सगाई हुई थी और पिछले साल ही दोनों शादी के बंधन में बंधे। अक्षर की पत्नी मेहा पटेल पेशे से एक न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डाइट प्लान भी शेयर करती हैं।