Lohri 2024: लोहड़ी के दिन जरूर करें ये काम, परिवार में आएगी सुख- समृद्धि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी की तैयारियां जोरों पर है। इस बार 14  तारीक को ये त्योहार मनाया जाएगा। ये पर्व में किसान ईश्वर के प्रति आभार व्यक्ति करते हैं और आने वाले समय में अच्छी फसल की कामना की जाती है। आइए आपको बताते हैं पंजाब में लोहड़ी कैसे मनाई जाती है और इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए...

पंजाब में ऐसे मानते हैं लोहड़ी

लोहड़ी मनाने के लिए सबसे पहले लकड़ियों की ढेर बनाई जाती है और उसपर सूखे उपले भी रखे जाते हैं और आग जलाई जाती है। इसके बाद समूह में लोग इकट्ठा होकर साथ में लोहड़ी पूजन करते हैं और चारों ओर परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा करते हुए इस आग में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली आदि अर्पित की जाती है। इसके साथ ही लोगों द्वारा इस अवसर पर ढोल आदि पर अपना पारम्परिक नृत्य यानी गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। महिलाएं लोक गीत गाती हैं और अंत में सभी एक- दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं।

लोहड़ी के दिन दान करें ये चीजें

लोहड़ी पर दान का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए। इसे प्रसाद के रुप में कन्याओं में बांटे। ऐसा करने से परिवार में सुख- शांति का माहौल बना रहता है।

लोहड़ी के दिन जरूर करें ये काम

लोहड़ी के दिन गरीबों और जरुरतमंदों को अपनी क्षमता अनुसार, दान जरुर करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गाय को उड़द दाल और चावल खिलाने से गृह क्लेश की स्थिति से छुटकारा मिलता है।

अग्नि को अर्पित करें ये चीजें

लोहड़ी में जलाई गई अग्नि को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस अग्नि में रेवड़ी, मक्का के फूले, मेवे, गजक, मूंगफली, नारियल, गन्ना का अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इन कुछ उपायों से आप अपने घर में सुख- समृद्धि बढ़ा सकते हैं।