प्रयोगात्मक नाट्य रंग संगीत और नाट्य दृश्यों का प्रर्दशन ।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ : सूत्रधार संस्थान आजमगढ़ द्वारा कल शाम रंग संगीत और नाट्य दृश्यों को मिला कर रंगधुन नाम से एक प्रयोगात्मक नाट्य कोलाज का प्रर्दशन किया गया। जिसका निर्देशन देश के प्रख्यात नाट्य गुरु श्रीराम सैंटर दिल्ली व् मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल के पूर्व निदेशक संजय उपाध्याय ने किया। इस तरह के प्रयोगात्मक रंग प्रस्तुति का प्रदर्शन जनपद में पहली बार देखने को मिला। 

क्योंकि ना तो यह पुरी तरह से नाटक था नाही सिर्फ लोक व साहित्यिक गीतों की प्रस्तुति भर ही था। इस प्रस्तुति में सूर्यकांत त्रिपाठी ” निराला "लोक कवि"विद्यापति" जर्मन नाटककार ब्रटोल्ट ब्रेख्त, महेंद्र मिसिर,भिखारी ठाकुर की रचनाओं को शामिल किया गया था। सुंदर भावपूर्ण अभिनय और गायन से सजी यह नाट्य कोलाज दर्शकों को अचंभित कर गया। इस प्रस्तुति में रौशनी गौड़ आंचल तिवारी सत्यम कुमार गोपाल मिश्रा गोपाल चौहान राहुल यादव सुमन चौहान, विभा, आशीष चौहान, दीक्षा, अनादि अभिषेक अरविंद पाण्डेय हर्ष आदि ने अपने सधे हुए अभिनय, नृत्य और गायन कौशल से सभी को प्रभावित किया। 

प्रकाश परिकल्पन रंजीत कुमार नंदकिशोर का रहा। ध्वनि परिकल्पना मोहमद शाहिद का रहा।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने संयुक्त रूप  प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी, बृजेश यादव अशोक यादव विवेक पांडेय नीरज सिंह डा संतोष सिंह डा मनीषा मिश्रा डा अलका सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में कार्यशाला प्रभारी अभिषेक पंडित ने सभी का आभार व्यक्त किया।