नव वर्ष के आगमन पर ट्रस्ट परिसर में आयोजित हुआ प्रीति भोज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

एम् एल सी यशवंत एवं रिशू ने दी शुभकामना

जहानागंज आजमगढ़। श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट परिसर में 31 दिसंबर रविवार की शाम एमएलसी यशवंत सिंह एवं विक्रांत सिंह रिशु  के नेतृत्व में एक भव्य प्रीतिभोज का आयोजन कर नव वर्ष के आगमन का जश्न मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट पर दोपहर से ही कार्यकर्ता जश्न की तैयारी में लगे हुए थे ट्रस्ट परिसर को सजाया गया था और देश के पूर्व प्रधानमंत्री नेता चंद्रशेखर जी की मूर्ति पर लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुराने साल के समापन एवं नव वर्ष के आगमन की शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे थे लोकसभा क्षेत्र सदर के कोने-कोने से आए हुए कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भागीदारी कर जहां व्यंजनों का आनंद लिया। 

वहीं एमएलसी यशवंत सिंह और विक्रांत सिंह रिशु ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया सठियांव प्रमुख अरविंद सिंह आगंतुकों कि आवाभगत  में लगे हुए थे और लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे थे इस अवसर पर एम एल सी यशवंत सिंह ने कहा कि श्री चंद्र शेखर स्मारक ट्रस्ट का यह मैदान हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ कार्य करता रहता है कभी गरीबों में कंबल वितरण तो कभी-कवि सम्मेलन तो कभी वैचारिक संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम यहां  आयोजित होते रहते है। 

श्री सिंह ने कहा की एक दूसरे के प्रति स्नेह प्यार और सहयोग की भावना ही वास्तविक सुख की अनुभूति कराता है इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह लालू, उदय शंकर चौरसिया, अशोक पांडेय, स्वतंत्र सिंह मुन्ना ,सतीश सिंह, अजय सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, श्री राम सिंह ,सुनील कुमार सिंह बल्लू, विजय बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह भक्कू, रामविजय सिंह, जितेंद्र सिंह, चंचल चौबे, अतुल चौबे ,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित।