युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कई शतक की अथक प्रतीक्षा लागै अवध नगरिया मेला
चहुं दिशि है खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
होवे राम नाम का हल्ला मचगौ राम नाम का हल्ला
चहुं दिशि है खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
इस मंदिर की खातिर देखो कितनों ने बलिदान किए है
मांओं ने गोदी सूनी कर ललना अपने वार दिए है
सूनी मांगें स्वेत वस्त्र धर हाथ कंगन न है छल्ला
हो होवे राम नाम हल्ला हो मचगौ राम नाम हल्ला
चहुं दिशि है खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
बहुत दिना तंबू में बीते, वर्षा गर्मी सर्दी शीते
दिए प्रेरणा हर मानव को, सुख दुख व संघर्ष में जीतें
भव्य विराट मंदिर निर्मित कर जग में सजा दिया तल्ला
हो होवे राम नाम हल्ला हो मचगौ राम नाम हल्ला
हो चहुं दिशि खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
प्राण प्रतिष्ठा होने वाली, जग में ढिंढोरा पीट दिया
दूर देश आगंतुक आए सबको निमंत्रण भेज दिया
भीड़ लगी है अवध नगरिया करते इक दूजे से गल्लां
हो होवे राम नाम हल्ला हो मचगौ राम नाम हल्ला
हो चहुं दिशि खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
सजी फूल से कौशल नगरी, मंदिर प्रांगण दूल्हे सा
अलका मन खुशियां गहरावे, नाचे मन मयूर नर्तक सा
सस्मित जन पकवान बनाएं जगमग दीप जलें दल्लां
हो होवे राम नाम हल्ला हो मचगौ राम नाम हल्ला
हो चहुं दिशि खुशियों का गल्ला, होवे राम नाम का हल्ला
डॉ. अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'
लखनऊ उत्तर प्रदेश।