26 से 30 जनवरी तक कांग्रेसी-निकालेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हरदोई में कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कल 26 जनवरी से 30 जनवरी तक ब्लॉक व न्याय पंचायत में यात्राओं की शुरुआत होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिले के सभी ब्लॉकों में ध्वज्वन्दन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जो ब्लॉकों से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा सभी न्याय पंचायतों और बाजारों में जाएगी। यह यात्रा आबादी और बाजार वाले क्षेत्र में पैदल चलेगी। मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थलों एवं महापुरुषों के स्थलों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा मार्ग में जो भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,वरिष्ठ कांग्रेसी परिवार का घर पड़ेगा। 

वहां जाकर परिवार से मिलकर सम्मान दिया जाएगा। इस यात्रा के लिए ब्लॉक वार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें ओमप्रकाश अर्कवंशी को सण्डीला, श्रीराम अनिल को बावन, शशिबाला वर्मा को पिहानी, सुनीता देवी को टड़ियावां, गुफरान कौसर को शाहाबाद, नेतम भारतीय को सुरसा, आकांक्षा वर्मा को अहिरोरी, अनुपम दीक्षित को सांडी, डॉ0 अजीमुश्शान को भरखनी, मो इसरार को हरपालपुर, निर्भान सिंह यादव को टोडरपुर, आसिफ अली शम्मू को बिलग्राम, भूपेंद्र सिंह को कोथावां, देवेंद्र शर्मा को बेंहदर, पी0 एल0 रावत को कछौना, अशोक सिंह पटेल को मल्लावां, सत्यपाल वर्मा को माधौगंज, शकील खान को हरियावां, नवरत्न द्विवेदी को भरावन ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी सभी वार्ड अध्यक्षों व कमेटी के साथ इस यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता करेगी। 

इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव कुमार कवि, जिला सचिव इस्लाम गाजी, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, शहर कांग्रेस सचिव सर्वेश कुशवाहा, सेवादल शहर संगठक ओमप्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।