बढ़ती ठंड से लोगों को बचाने के लिए निगम जलवा रहा 171 अलाव

-सड़क पर रात बिताने को मजबूर निराश्रित लोगों निगम पहुंचा रहा रैन बसेरा

-अपर नगरायुक्त ने लिया शहर में अलावो व रैन बसेरा का जायजा

सहारनपुर। कड़ाके की बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर में विभिन्न चैराहों व तिराहों पर जलाये जाने वाले अलाव की संख्या बढ़ा दी है। अब शहर में 171 स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे है। अपर नगरायुक्त ने शनिवार की रात सड़कों पर भ्रमण कर अलावों पर हाथ तापते लोगों से बातचीत कर अलावों का जायजा लिया। उन्होंने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया और वहां विश्राम कर रहे लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रविवार की सुबह भी सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव शनिवार की रात कर अधीक्षक साहब सिंह के साथ करीब नौ बजे शहर की सड़कों पर निकले और कचहरी, घंटाघर, गांधी पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, देहरादून चौक, चौक फव्वारा, पुल खुमरान सहित शहर में नगर निगम की ओर से जलवाये जा रहे अलावों का निरीक्षण किया। उन्होंने अलावों पर हाथ ताप रहे लोगों से वार्ता भी की। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड के साथ लगातार अलवोें की संख्या बढ़ायी जा रही है। अब शहर में 171 अलाव जलवाये जा रहे हैं, आगे ये संख्या और बढ़ायी जा सकती है।

बाद में उन्हांेने जनमंच परिसर स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरे की साफ-सफाई, यात्रियों को रजाई की उपलब्धता तथा हीटर आदि की व्यवस्था देखने के साथ ही उन्होंने रजिस्टर की भी जांच की। अपर नगरायुक्त ने रात्रि विश्राम कर रहे यात्रियों से भी वार्ता कर पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है

अपर नगरायुक्त ने बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर में कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस भीषण सर्दी मंे सड़क पर रात न बिताए। इसके लिए नगर निगम ने अनेक स्थानों पर बैनर लगवाकर लोगों से अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में किसी स्थान पर कोई ऐसा व्यक्ति जो सड़क पर रात बिताने के लिए मजबूर है, आता है तो तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करें निगम की गाड़ी उसे वहां से रैन बसेरा ले जायेगी। इसके लिए निगम द्वारा दो अधिकारियों, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह (मो.9412115889) व कर अधीक्षक साहब सिंह (9410415924) के मोबाइल नंबर भी जारी किये गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इनके अलावा भी निगम की टीम सड़कों पर घूम कर ऐसे लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से बचाने के अभियान को नगर निगम बहुत गंभीरता से ले रहा है, आज सुबह भी सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया है,सभी व्यवस्थाएं वहां दुरुस्त पायी गयी हैं।