पूर्व पीएम अटल और मालवीय का जीवन अनुकरणीय : शर्मानंद पांडेय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने जंयती पर किया नमन

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती आजमपुर स्थित दुबे सभागार में मनाई गई। इस दौरान पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए दर्जनों असहायों में देरशाम कम्बल वितरित किया गया। अध्यक्षता पंडित रमेश पांडेय व संचालन पंडित चन्दजीत तिवारी ने किया।

जयंती को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. शर्मानन्द पांडेय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन का हर क्षण और शरीर का कण-कण मॉं भारती की सेवा में समर्पित रहा। उनका जीवन अनुकरणीय आदर्श पाठ है। उन्होंने राजनीति में आदर्श स्थापित करते हुए सनातन एवं भारतीय संस्कृति की विचारधारा को आगे बढ़ाया।

जिलाध्यक्ष पं.अभिषेक पांडेय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र कवि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है। उन्होंने परमाणु परीक्षण करके और पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया।

प्रदेश उपाध्यक्ष पं. अश्वनी दुबे व प्रदेश संगठन महामंत्री पं.अशोक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार रूप देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहाकि संगठन लगातार ब्राह्मण आयोग गठन किए जाने की मांग कर रहा है, जिस पर सरकार को त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पं.बंशीधर पाठक, डॉ. पं. एचएन पाठक, प्रदेश सचिव पं. सौरभ उपाध्याय, हरीश पाठक, दीना मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीया पांडेय, रागिनी तिवारी, सुनीता उपाध्याय, किरन तिवारी, प्रतिमा पांडेय,आलोक पाठक, श्रीराम मिश्रा, हरिगोविन्द तिवारी, कन्हैया पांडेय, विवेकानंद मिश्र कौशिक, संजय उपाध्याय, मनोज पांडेय, बालकेश्वर पाठक, देवेन्द्र पाठक, नगेन्द्र पाठक, पंचदेव, सौरभ पांडेय, अखिलेश पांडेय, अयोध्या तिवारी, रामकेश तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, कमलेश मिश्र, शोभनाथ, उपेन्द्र नाथ, दीपक, ध्रुव मिश्र पीयूष मिश्र आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।