पूर्व सांसद स्व0 वीर भद्र प्रताप सिंह की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

आजमगढ़ : पूर्व सांसद स्व0 वीर भद्र प्रताप सिंह की सातवीं पुण्यतिथि उनके पुर्व निज निवास ब्रम्हस्थान हीरापट्टी पर बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी पुण्यतिथि में दलीय सीमा तोड़कर सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंली/पुष्पाजंली अर्पित किया।

उनके सपुत्र भोलेशंकर सिंह कांग्रेस नेता ने बताया कि हमारे पुण्य पिता जी जो छात्र जीवन से ही स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे रहे इलाहाबाद विश्व विद्यालय से लेकर  संसद सदस्य तक की भूमिका निभाते रहे पुर्व प्रधान मंत्री स्व0 इन्द्रागॉधी जी के बहुत करीबी सिविलकोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तथा देश सरर्वोच्च न्यायालय तक में वकालत किया अपने सादा जीवन और सदाचारी व्यवहार के लिए प्रसिद्ध रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा कि आज की पुर्व सांसद महोदय द्वारा देश के प्रति दिये गये योगदान प्रासगिक हैं हम उनके पद चिन्हों पर चलते रहेगें।

श्रद्धाजंली समारोह में पुर्व सांसद नन्द किशोर यादव, राजनेत सिंह, प्रदीप सिंह, हरिराम मौर्य, मुन्नू मौर्य, सतीष सिंह, पुर्णमासी प्रजापति, शम्भू शास्त्री, शिक्षक नेता शैलेन्द्र राय, शिक्षक व कांग्रेस नेता मुन्नू यादव, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, जगदीश सिंह पुर्व प्रधानाचार्य, रमाशंकर त्रिपाठी, राजू यादव सभासद, भोला सिंह उपाध्यक्ष कांग्रेस, दीलिप प्रजापति, रियाजुल हसन, नगीना मौर्य, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद यादव, नजम शमीम आदि लोग उपस्थित रहे।