भारत के सबसे अजीब मंदिर, जहां पर भगवान की नहीं गाड़ियों की होती है पूजा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

भारत बहुत धार्मिक देश है। यहां पर 3 करोड़ से ज्यादा देवी देवता है। लोगों को भगवान में बहुत आस्था है और कई लोग दिन की शुरुआत भगवान के दर में माथा ढेकने से करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कुछ ऐसे अजीब मंदिर हैं जहां पर भगवान की नहीं गाड़ियों की पूजा होती है। जी हां, बिल्कुल सही सुना है आपने। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

बुलेट बाबा, जोधपुर

मंदिर का नाम सुनकर हैरानी हुई होगी। ये मंदिर जोधपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर बांदाई गांव में है। यहां पर भक्त भगवान नहीं बल्कि एनफील्ड बुलेट मोटरबाइक की पूजा करते हैं। ये मोटरबाइक कांच के बक्से के अंदर मौजूद है, इसके सामने वाला भाग खुला हुआ है। 

लोग यहां पर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करने आते हैं। भक्तों का कहना है कि बाइक में अलौकिक शक्तियां हैं। ये बाइक ओम बन्ना की थी, उनकी बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई। पुलिस ने ये बाइक जब्त कर ली थी। लेकिन ये बाइक पुलिस स्टेशन से खुद ही गायब होकर  दुर्घटना  वाली जगह पहुंच गई और ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। गांव वालों का कहना है कि ओम बन्ना की इस बाइक में हैं और वो लोगों को सेफ driving के लिए आशीर्वाद देते हैं।

एयरो प्लेन गुरुद्वारा, जालंधर

पंजाब के जालंधर में एयरो प्लेन गुरुद्वारा है। यहां पर दर्शन करने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा बनने का झंझट नहीं करना पड़ेगा। यहां पर लोग खिलौने वाले हवाई जहाज दान करते हैं और भगवान का आशीर्वाद मांगते हैं ताकि वीजा और पासपोर्ट बनने में आ रही दिक्कतें खत्म हो जाएं।