घर में झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां न करें, आएगी दरिद्रता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू सिर्फ साफ सफाई ही नहीं बल्कि इसे माता लक्ष्मी के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसका खास महत्व बताया गया है। इसलिए इस शास्त्र में इसे लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं। यदि झाड़ू से जुड़े ये  वास्तु नियम न अपनाएं जाए तो घर में दरिद्रता आने लगती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि झाड़ू को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें झाडू़ 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू रखने के लिए दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है। इसके अलावा कभी भी झाड़ू खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा लिटाकर ही रखना चाहिए। झाडू़ रसोई घर में भी नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी भक्तों पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं और घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। 

किस दिन खरीदना चाहिए झाड़ू 

मान्यताओं के अनुसार, नया झाडू़ अमावस्या, मंगलवार, शनिवार, रविवार खरीदना अच्छा माना जाता है परंतु कभी भी सोमवार और शुक्ल पक्ष के दौरान झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से आपको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।

इस समय न मारें झाड़ू 

कभी भी घर के किसी सदस्य के बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं मारना चाहिए। इससे घर से बाहर जा रहे व्यक्ति को उसके कार्य में सफलता नहीं मिलती इसके अलावा इससे घर में सुख-समृद्धि की भी कमी आती है।

टूटी झाडू़ न रखें

घर में कभी भी टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। यदि झाड़ू टूट गई है तो उसे तुरंत घर से निकाल दें। टूटी हुई झाडू़ रखने से वास्तु दोष लगता है और घर में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।   

शाम के समय न लगाएं झाडू़ 

शाम के समय भी झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाात है। इस समय झाड़ू लगाने से घर की पॉजिटिव एनर्जी बाहर जाती है और सुख-समृद्धि भी कम होने लगती है। इसके अलावा शाम या रात में भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।