सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव बने सुनील मौर्या, सपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांसडीह (बलिया) : कुशवाहा सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष व समाजवादी नेता सुनील मौर्या को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने की सुचना मिलते ही जनपद के सभी समर्थको व समजावादियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी पिछड़ा वर्ग की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी। 

बेरुआरबारी में स्वागत समारोह के दौरान श्री मौर्य ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जी ने जो मुझे यह बड़ा दायित्व सौपा उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात अपने कार्यकर्ता साथियो के साथ कार्य करूंगा।

 इस मौके पर बधाई देने वालों में सपा के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी,प्रदेश सचिव यशपाल सिंह,सपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा,रंजीत चौधरी, पूर्व प्रमुख अशोक यादव,आशीष प्रताप सिंह, ब्रजेश वर्मा,रतनराज मौर्य,चंद्रशेखर यादव,उपेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, केजरीवाल यादव, मनोज मौर्य आदि प्रमुख रहे।