चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनिहारी (गाजीपुर) : स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में प्राचार्य प्रो0 दिवाकर सिंह के संरक्षकत्व में आईआईसी (इंस्टीट्यूशंस ऑफ इनोवेशन काउंसिल) के तहत चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण व लैंडिंग को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया तथा इस संदर्भ में प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना गया। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ0 संतन कुमार राम और डॉ0 दिनेश कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से चंद्रयान-3 के महत्व व उपयोगिता तथा तकनीकी पहलुओं के बारें में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राध्यापक दीपक कुमार यादव व संयोजक प्राध्यापक वासुदेवन मणि त्रिपाठी रहें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 सुघर सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम संचालन डॉ0 शिव प्रताप यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी छात्र - छात्राएं, प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहें।