डॉ0 दीपक पांडेय ने बने सक्षम के प्रांतीय सदस्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान के जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

आजमगढ़। सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान की बैठक नगर के रेनबो हास्पिटल स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद जी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 दीपक पांडेय, सौरभ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से अष्टावक्र व सूरदास के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ0 दीपक पांडेय व संचालन सौरभ उपाध्याय ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रमोद जी ने कहाकि दिव्यांगजनों की सेवा ही संगठन का एक मात्र उद्देश्य हैं। कोई भी मानव अगर वह कहीं से भी दिव्यांग है तो संगठन अपने निशुल्क शिविरों के माध्यम से उसकी अनवरत सेवा और दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध रहेगा। 

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन की सेवा प्रत्येक गांव तक पहुंचे इसके लिए अपने संगठन का प्रसार करना होगा। इसी के मद्देनजर आजमगढ़ के अध्यक्ष रहे डॉ0 दीपक पांडेय को गोरक्ष प्रांत का प्रांतीय सदस्य मनोनीत किया गया।

गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय सदस्य डॉ0 दीपक पांडेय ने कहाकि मानव कल्याण के लिए सृजित हुआ सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान का कार्य अद्वितीय रहा है। अब तक आजमगढ़ में कई बार दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण वितरित कर मानव सेवा की गई। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने मुझे अपने प्रांत की टीम में शामिल करके मानव की सेवा के लिए जो अवसर दिया है उसक लिए मैं इनका शुक्रगुजार रहूंगा। इसके बाद आजमगढ़ इकाई का गठन किया गया। 

जिसमे सौरभ उपाध्याय को सम्पर्क प्रमुख, पवन उपाध्याय को अध्यक्ष, गोविन्द कुमार को सचिव, गुड्डू तिवारी को उपाध्यक्ष, डॉ0 अशोक चौहान आयाम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दिया। इस अवसर पर नन्द गोपाल पांडेय, चक्रमणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार वर्मा, सुनील मिश्र, अजय तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।