दशहरा कमेटी खरड़ ने शुरू की दशहरा उत्सव की तैयारी - कमल किशोर शर्मा
दशहरा उत्सव सम्बन्धी जानकारी देते हुए दशहरा कमेटी खरड़ के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा सहित अन्य सदस्य।

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

खरड़ (शमिंदर सिंह) : दशहरा पर्व मनाने की तैयारियों को लेकर परशु राम भवन खरड़ में दशहरा कमेटी की बैठक हुई। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए कमेटी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न कार्यों और शोभा यात्रा के लिए कमेटी के सदस्यों को कार्य सौंपे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व को समर्पित संकटमोचन श्री बजरंगबली जी की ध्वजा यात्रा दिनांक 26 सितंबर को और समारोह की पहली शोभा यात्रा 18  अक्टूबर , दूसरी शोभा यात्रा 22 अक्टूबर और तीसरी शोभा यात्रा दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को आयोजित की जायगी जो कि परशु राम भवन से शुरू होकर चंडीगढ़ रोड, बस स्टैंड  गांधी बाजार, महाराजा अज्ज सरोवर मैदान में पूर्ण होगी। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी करवाई जायगी। इस अवसर पर बलजीत सिंह, हिमेन्दर कौशिक, (प्रबंधक मैक्सिम मैरी स्कूल), सुभाष शर्मा, एडवोकेट गुरमुख सिंह मान, रविंदर शर्मा,  सोमनाथ शर्मा, प्रदीप कुमार बिट्टू, सतीश जैन, सरदार परमिंदर सिंह, डॉक्टर सुरिंदर सिंह राणा, संयम जैन, कुणाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुमित शर्मा, तरुणदीप शर्मा और राजेश कोशिक आदि उपस्थित थे।