चाँद पर तिरंगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारत के वैज्ञानिको ने कमाल कर दिया।

चांद पर भी देखो तिरंगा लहरा दिया।

भारतीयों की शान को चार  चांद  लगा दिया।

चांद पर भी आज हिन्दोस्तान लिख दिया।

भारत माँ के सपूतों  ने इतिहास रच दिया।

चांद की कहानियों को नया मोड़ दे दिया ।

पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा दिया ।

सारे भारत वासियों को आनंदित कर दिया।

दुआ है आज भारत आगे बढ़ता रहे,

चांद तो क्या चांद से आगे पहुँचता रहे।

भारत वासियों को कोटि कोटि बधाइयां

जय भारत, जय हिन्दोस्तान जहां  में गूंजता रहे।

कवयित्री: गरिमा राकेश गौतम 'गर्विता'

पता: कोटा राजस्थान