बाढ़ क्षेत्रों में गुजारा कर रहे लोगों सीएम योगी ने जाना दर्द, फतेहपुर में बांटी राहत सामग्री

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ माह से गंगा में बाढ़ की मार झेल रहे क्षेत्रों में का जायजा लिया। बाढ़ क्षेत्रों में जैसे तैसे गुजारा कर रहे लोगों का सीएम योगी ने दर्द जाना। सोमवार को सीएम योगी फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण करते हुए कैंप पहुंचे और लोगों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश की। 

बता दें कि सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा विलंब से सुबह 11.00 बजे फतेहपुर के राजपूत रेजीमेंट सेंटर के गोल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। फतेहपुर के बाद मुख्यमंत्री बरौना के लिए रवाना हो गए, गंगा करीब डेढ़ माह से यहां उफान पर है। भले ही तीन-चार दिनों से जलस्तर घट रहा है, मगर डेढ़ माह के अंतराल में बाढ़ ने तटवर्ती 70 गांवों को प्रभावित किया है।

 सबसे अधिकपीड़ा पटियाली क्षेत्र के गांव बरौना को दी है,जबकि गंगा किनारे के गांवों को सुरक्षित करने के लिए शासन से निर्गत हुई करीब सात करोड़ की धनराशि से सबसे अधिक साढ़े पांच करोड़ से यहीं काम कराया गया था। इसके पीछे तर्क था कि गंगा की बाढ़ ने पिछले साल इसी गांव में अधिक तबाही मचाई थी। सिंचाई विभाग ने यहां करीब 800 मीटर के दायरे में 19 जियो ट्यूब स्टड लगवाए थे। 

योगी कासगंज जिले में हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बरौना गांव में भी पहले हेलीकॉप्टर से ही गंगा की धारा और कटान की स्थिति का जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ आपदा में सरकार उनके साथ है। हर पीड़ित को सहायता दी जा रही है। फसलों के नुकसान आंकलन कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को फसलों की क्षति होने की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।