भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने की कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में कला उत्कर्ष कार्य को महिलाओं का सम्मान किया गया ।

जिसमें कि उनमें प्रशस्ति पत्र वह पटका  पहनाकर सम्मानित किया गया  नगर विधायक राजीव गुंबर जी ने कहा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, इस विशेष अवसर पर हम देश-प्रदेश के बुनकरों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने व सशक्त बनाने के लिए हथकरघा विरासत को संरक्षित करने में अपना योगदान दें।

हथकरघा उद्योग संस्कृति एवं इतिहास की पहचान है तथा इस व्यवसाय से जुड़े लोग हमारी विरासत के संवर्द्धक हैं। हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए समाज में इनके उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, ताकि हमारी संस्कृति की पहचान दुनिया में कायम हो सके। 

आज इस उपलक्ष में सहारनपुर हथकरघा से जुड़ी बहनों को सम्मानित किया गया जिसमे सभी बहनो ने प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री की बहुत भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उनके द्वारा महिलाओं के कार्य को लेकर महिलाओं के प्रति इतना मान सम्मान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। 

इस दौरान देहात विधानसभा पूर्व विधायक जगपाल सिंह पूर्व सांसद राघव लखन पाल प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा वर्षा,चोपड़ा मंत्री सरोज शर्मा,अनुसूचित मोर्चा मोनिका सिंह और महिला मोर्चा की सभी बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राघव लखन पाल व राजीव गुंबर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने हथकरघा दिवस की सभी बहनों को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र देकर बहनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम संचालिका श्रीमती कंचन धवन जी,महामंत्री सारिका गुप्ता जी, हरप्रीत मीडिया प्रभारी,बिना जी, लक्ष्मी पांडे,विनीता चौहान ,मधु मदान,संगीता शर्मा,सुमन,रजनी कक्कर,मोनिका नरूला,सोनिया, आशा,अनीता त्यागी, प्रवीण चौधरी आशा सब्बरवाल दुर्गा सागर पारुल,अंजू त्यागी,नम्रता रस्तोगी आदि महिलाएं उपस्थित रहे।