युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। जनता रोड स्थित चकहरेटी मे महर्षि कश्यप पुस्तकालय का शुभारंभ बड़े ही धूूमधाम के साथ किया गया। महर्षि कश्यप पुस्तकालय का उद्घाटन पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप के द्वारा किया गया। पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने महर्षि कश्यप पुस्तकालय के शुभारंभ पर आयोजक कमेटी के पदाधिकारियो के प्रयासो की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण दास कश्यप व संचालन अनिल कश्यप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे अर्चना कश्यप, अनिल कश्यप, सुशील कश्यप, मनीष कश्यप, राजीव कश्यप,जय भगवान कश्यप ,सदस्य डॉ0 राज किशोर कश्यप समेत काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।