आईआईए की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। आईआईए द्वारा दो दिवसीय समन्वय कार्यक्रम एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल की अध्यक्षता में एक होटल के सभागार  में आहूत की गई जिसमें सहारनपुर चैप्टर के पदाधिकारियो ने भाग लिया। दो दिवसीय समन्वय कार्यक्रम एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में  वर्ष 2022- 2023 के आईआईए सहारनपुर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में किये गये कार्यों को सराहनीय किया गया और उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।’

केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने सुझाव दिया कि आईआईए न्यूज पत्रिका’ की साफ्ट कापी संस्था के सभी सदस्यों को व्हाट्सप के माध्यम से उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आईआईए का टोल फ्री न. 180030905455 सदस्यों की सेवा के लिए जारी किया गया है इस टोल फ्री न. से मैम्बर की समस्या का तुरन्त समाधान करवाया जायेगा, साथ ही सभी सदस्यों से कहा कि आप अपनी इंडस्ट्री में जो भी उत्पाद बनाते है उसको ’आईआईए माई मार्ट’ में रजिस्ट्रेड करें जिससे की आप अपने उत्पाद की बिक्री को बढ़ा सकें।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सडाना द्वारा ’रॉ मेटीरियल डाटा बैंक’ बनाने के लिए सुझाव दिया साथ ही उन्होने सरकार द्वारा जारी जेड स्कीम के बारे में जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि’ दिल्ली कार्यालय का लेखा-जोखा अलग से होना चाहिए। चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना’ ने बैठक में सुझाव दिया कि केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक में वाइस चेयरमैन व सचिव’ को आमंत्रित किया जाना चाहिए जिससे कि आने वाली ’लीडरशीप को विकसित’ किया जा सकें।

राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना ने’ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व समस्त केन्द्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने सहारनपुर चैप्टर की गतिविधियों को देखते हुए सहारनपुर चैप्टर को ’बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड’  देकर जो सम्मान मेरी टीम व सहारनपुर चैप्टर को दिया है उसके लिए मैं आप सभी का सदैव ऋणी रहूंगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, विशेष आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आर.के.धवन, एस.कुमार अरोड़ा, संजय बजाज, राकेश गाँधी कृष्ण राजीव सिंघल, सुनील सैनी, सतीश अरोड़ा, ऋषभ अग्रवाल, सन्दीप कपूर, सुषमा बजाज आदि सदस्य शामिल हुए।