अभिषेक के हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने विहिप के महानगर सहमंत्री अभिषेक पंडित पर किये गये हमले के आरोपियों की जानकारी पत्रकार वार्ता में देेते हुए आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त किया गया तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। 

एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 11 अगस्त की रात्रि को करीब 10.30 बजे थाना प्रभारी गागलहेड़ी को सूचना मिल कि शत्रुघ्नपुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी में अभिषेक पंडित निवासी शत्रुघ्नपुरी कालोनी, कैलाशपुर जो कि विहिप के महानगर सह मंत्री है,घुमने निकले थे। पडौस के दो युवकों ने गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु.अ.स. 141/23 दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी गयी।

थाना गागलहेडी पुलिस ने एसएसपी के कडे़ निर्देश के क्रम में मात्र 10 घंटों में दोनों आरोपियों शहराज पुत्र सरफराज व सलमान पुत्र सरफराज निवासीगण शत्रुघ्नपुरी कालोनी, कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि 2021 मे अभिषेक से विवाद हो गया था, इनके द्वारा मारपीट करने पर अभिषेक ने उनके खिलाफ थाना गागलहेडी पर मुकदमा दर्ज कराया था तभी से उनकी रंजिश अभिषेक से चली आ रही है। 

कल उनकी कोर्ट के बाहर अभिषेक से उनकी पुनः कहासुनी हो गयी थी। रात्रि मे जब अभिषेक अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकला तो हमने उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और मौके से भाग गये। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि अभियुक्तों पर कई थानो में वाद भी दायर हैं। पुलिस टीम में एसएसआई अनित तेवतिया थाना गागलहेडी, एसआई लोकेश कुमार, मुख्य आरक्षी विनीत कुमार, आरक्ष्ज्ञी लोकेश कुमार शामिल रहे।