बच्चों के लिए जरुरी है दादा-दादी का प्यार, अनुभवों से मिलेगी जीवन की सीख

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बच्चों को अपने दादा-दादी के साथ अलग ही रिश्ता होता है। वह उन्हें अपने दोस्त की तरह मानते हैं। छोटी से छोटी बात अपने दादा-दादी के साथ शेयर करते हैं। दादा-दादी के लिए भी बच्चे खिलौने जैसे होते हैं। बच्चों के साथ उनका मन लगा रहता है। दादा-दादी सिर्फ बच्चे के दोस्त ही नहीं उनके बहुत अच्छे शिक्षक भी होते हैं। बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए दादा-दादी का होना जरुरी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्चों की जिंदगी में दादा-दादी की क्या अहमियत होती है...

अच्छी देखभाल के लिए 

बच्चों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। अपने व्यस्त कामकाज के कारण माता-पिता बच्चों पर खास ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में दादा-दादी ही बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। बच्चों की अच्छे से देखभाल करके वह उनके दोस्त भी बन जाते हैं। 

सिखाते हैं नई-नई बातें

छोटी उम्र में बच्चों को खेलने और किसी के साथ बात करने की जरुत भी होती है। ऐसे में दादा-दादी बच्चों की इस कमी को भी पूरा करते हैं, वह बच्चों के अच्छे दोस्त बनकर उन्हें शिक्षा देते हैं। दादा-दादी बच्चों को नई-नई बातें भी सिखाते रहते हैं। 

बच्चों को बनाते हैं हैल्दी 

दादा-दादी बच्चों को हैल्दी रखने में भी पूरा सहयोग देते हैं। वह उन्हें अपने साथ टहलने के लिए ले जाते हैं। टहलने से बच्चों की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है। इससे बच्चे हैल्दी रहते हैं और उनका शरीर भी एकदम फिट रहता है। 

बच्चे को देते हैं नैतिक शिक्षा 

दादा-दादी बच्चे के विश्वास, प्रेम और प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक स्तंभ के रुप में काम करते हैं। वह बच्चों की अच्छी कहानियां सुनाते हैं। जीवन में बच्चों को ऐसी कई महत्वपूर्ण चीजें सिखाते हैं जो जीवन में उन्हें अच्छे जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करती है। नैतिक कहानियां सुनाकर वह बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं।