एडवेंचर के है शौकीन तो पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजकल के युवा ऐसे सफर पर जाना चाहते हैं, जहां का नजारा तो आकर्षक हो ही, साथ ही रोमांच को भी महसूस कर सकें। रोमांचक सफर के लिए लोग कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप ट्रेकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग और बंजी जम्पिंग से लेकर वाटर एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप किसी एडवेंचर एक्टिविटी को अपनाना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग एक मनोरंजक और साहसिक स्पोर्ट है, जिसमें हल्का फ्रेबिक विंग जुड़ा होता है। पायलट इसी फैब्रिक विंग के नीचे बैठता है और आसान में उड़ान भरता है। पैराग्लाइडर घंटों तक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को इस उड़ान के जरिए पूरा कर सकता है। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों पर जा सकते हैं, जो पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर हैं।

पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध जगहें

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं लेकिन अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो हिमाचल के बीर बिलिंग जाएं। ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। यहां छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन का लुत्फ आप उठा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग लैंडिंग साइट है। दोनों के बीच लगभग 14 किलोमीटर की दूरी है। यहां अक्टूबर से जून महीने तक पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा समय होता है। पैराग्लाइडिंग की फीस लगभग 3500-5500 रुपए हो सकती है।

उत्तराखंड का नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल में भी पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए आप आसमान से सुंदर शहर को देख सकते हैं। मानसून छोड़कर आप पैराग्लाइडिंग के लिए नैनीताल कभी भी जा सकते हैं। नैनीताल में पैराग्लाइडिंग फीस लगभग 1500-5000 रुपए के आसपास है।

महाराष्ट्र का पंचगनी

पंचगनी पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहां की वादियों, हरियाली और सुंदर पहाड़ियों को आसमान से देखना अलग ही अनुभव महसूस कराएगा। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेस्ट महीना नवंबर से फरवरी के बीच होता है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए कई टेक ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे खिंगर, भीलर और तपोला। यहां आपको सोलो जंप की ट्रेनिंग भी दी जाती है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने की योजना बना रहे हैं तो यहां की फीस 1500 रुपये हो सकती है।

मेघालय का शिलांग

भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट जगहों में शिलॉन्ग है। शिलॉन्ग के शानदार नजारों को देखने के लिए पैराग्लाइडिंग मजेदार एक्टिविटी रहेगी। यहां आप 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम शिलॉन्ग में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना बेहतर समय है। यहां पैराग्लाइडिंग की फीस लगभग 2000 रुपये के आसपास है।

सिक्किम का गंगटोक

सिक्किम का गंगटोक शहर भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के लिए जा रहे हैं तो गंगटोक जा सकते हैं। गंगटोक में पैराग्लाइडिंग की फीस 1800 रुपये होती है। गर्मियों के मौसम में आप गंगटोक पैराग्लाइडिंग के लिए जाना बेहतर रहेगा।