मयंक शर्मा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष मनोनीत

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

समाज व संगठन के प्रति निष्ठावान रहूंगा: मयंक शर्मा 

सहारनपुर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद की एक आवश्यक बैठक कोर्ट रोड स्थित निर्भयपाल शर्मा मार्किट में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने योगेश शर्मा को प्रदेश सचिव तथा मयंक शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी अपने पद के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पं.महेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा पुनीत वशिष्ठ खेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्तुति पर मयंक शर्मा को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा व कार्यकुशलता को देखते हुए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंयक शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का कार्य करेंगे तथा समाज को एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा समाज व संगठन के प्रति तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।

 कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कपिल, संजय शर्मा, अमित शर्मा, करूणकांत शर्मा, अमित कपिल, अवनी शर्मा, अर्पित शर्मा, सचिन शर्मा, आयुष कौशिक, अरूण मिश्रा, सन्नी वशिष्ठ, राहुल शर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।