इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कई 18 अगस्त को तो कई 19 अगस्त को मनाया जाएगा। मथुरा, वृदांवन ब्रज क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। साथ ही इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सूर्य और बुध साथ-साथ रहेंगे। बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिषशास्त्र में बुधादित्य योग को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस जन्माष्टमी बुधादित्य योग बनने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। आइए जानते हैं सूर्य और बुध के एक ही राशि में रहने से किन राशि वालों को होगा महालाभ-
मेष राशि-
संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा।
जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं।
आपको साझेदार से फायदा होगा।
रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे।
पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा।
ऑफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि-
भाग्य साथ रहेगा।
रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे।
कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी।
इस सप्ताह आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे, पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।
किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
संचित धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे।
आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं।
खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।
मीन राशि-
आपको इस सप्ताह कहीं से अचानक लाभ होने की आशा है।
आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है।
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।