तीन रंगो से सजा तिरंगा,
देश की शान बढ़ाता है।
रंग केसरिया, श्वेत, हरा
संदेश हमें दे जाता है।
रंग केसरिया त्याग सिखाये,
श्वेत रंग शांति गुण गाये।
हरा रंग समृद्धि लाये,
सब मिल देश का मान बढ़ाये।
जब भी तिरंगा लहराये,
हर भारतवासी हर्षाये।
मन गर्व से भर जाये,
आँखों में चमक आ जाये।
तिरंगे का सम्मान करें ,
नहीं कभी अपमान करें।
देश की आन बचाने को,
अपना सर्वस्व कुर्बान करें।
सोनल सिंह "सोनू"
कोलिहापुरी, दुर्ग (छ. ग.)