सहारनपुर। महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने आज पुलिस लाईन पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबन्धन पर्व मनाया। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबन्धन एक पवित्र त्यौहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में जन जागरण के लिये भी एकता का प्रतीक बनाकर इस त्यौहार को मनाया गया हर साल महिला मोर्चा की बहनें सभी क्षेत्रों पर जा जाकर पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधने का काम करती हैं क्योंकि यह भी हमारे रक्षा के लिए रात दिन खड़े रहते हैं यह रक्षा सूत्र माननीय मोदी जी माननीय योगी जी के द्वारा शुरू हुआ था उन्होंने बोला जितने भी हमारे पुलिसकर्मी भाई हैं ।
उनको राखी बांधने का काम हम करेंगे क्योंकि वह घर परिवार पर नहीं जा सकते हम आम जनता के लिए रात दिन सेवा में ही लगे रहते हैं तो आज बहुत खुशी हुई पुलिस भाइयों को राखी बांधते हुए सभी महिला मोर्चा की बहनें हर्ष और उल्लास से यह त्यौहार मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ामहानगर महामंत्री कंचन धवन जी महानगर उपाध्यक्ष उषा गुप्ता जी शिल्पा कश्यप जी प्रवीण चौधरी,निकिता मनोजहरप्रीत कौरमंडल अध्यक्ष नीता नारंग दुर्गा सागरबिना खटीक नर्मदा रस्तोगीएवं समस्त महिला मोर्चा उपस्थित रही।