जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गौशालाओं में हुई गो पूजा

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सजाई गई गौशालाएं

बहराइच । मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की अभिनव पहल पर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेश में पहली बार समस्त गौशालाओं पर गो पूजा का आयोजन हुआ तथा गौशालाओं को सजाया गया। शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर जनपद में संचालित स्थाई/अस्थाई गौ आश्रय स्थलों, वृहद गौ संरक्षण केन्द्रों पर विधि विधान के साथ गो पूजा का आयोजन किया गया साथ ही स्थाई/अस्थाई गौ आश्रय स्थलों, वृहद गौ संरक्षण केन्द्रों को सजाया गया तथा संरक्षित गोवंशों के लिए खान-पान का भी विशेष प्रबन्ध किया गया। इस अवसर पर मा. जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा क्षेत्रीय आमजन भी मौजूद रहे।