केसरिया हिंदू वाहिनी द्वारा रैली निकालकर राष्ट्रध्वज वितरित कर लोगों को किया गया जागरूक।

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

महोली (सीतापुर) ।  केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ लखीमपुर खीरी के जिला प्रचारक पंडित कमल मिश्र व जिला अध्यक्ष अतुल शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र  में तिरंगा रैली निकाली गई व एक एक तिरंगा झंडा प्रति घर में वितरित किया गया। रैली को क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में रोक कर राष्ट्रीय गान किया गया और लोगों को देश के प्रति समर्पित देश के प्रति निष्ठा भक्ति मार्गदर्शन कराया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत मिश्र ,तहसील प्रभारी शिवांशु मिश्र, कवि अविरल श्री कृष्ण शुक्ला ,उत्कर्ष मिश्रा ,विकास मिश्रा, भारत भूषण मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, आदेश शुक्ला ,मोहित मिश्रा, योगेश शुक्ला ,सत्यम मिश्रा, गौरव शुक्ला, छोटू शुक्ला ,शोभित मिश्रा, गोलू शुक्ला, आशु शुक्ला ,संदीप शुक्ला ,श्याम जी मिश्रा व अनेकानेक पदाधिकारी मौजूद रहे।