लोक संस्कृति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भिवाड़ी में तिरंगा यात्रा का आयोजन

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भिवाड़ी : अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर भिवाड़ी में दिनाँक 15.08.2022 को लोक संस्कृति द्वारा ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा श्रीमती चित्रा शर्मा जी मुख्य अतिथि की भूमिका में उपस्थित रहीं जिन्हें अंगवस्त्र एवं तिरंगा देकर सम्मानित किया गया I स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनेकों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी तथा उन्हें पुरुस्कार एवं सभी को मिष्ठान वितरण किया गया I 

अन्य साथियों में लोक संस्कृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मवीर शर्मा "निश्चिन्त", जिला अध्यक्षा सीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष, लोक संस्कृति शिक्षा सदन स्कूल की शिक्षिकाएं पूजा अग्रवाल, मुस्कान, नीशू एवं स्कूल के समस्त बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोक संस्कृति की सह संस्थापिका एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती नीलम ठाकुर की अगुवाई में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उपरोक्त समस्त जानकारी लोक संस्कृति की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गीतिका पटेल द्वारा दी गई।