युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चित्रकूट | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत में सांसद आर के सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख शुशील द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया |