ग्राम देवता हरदेव राजा की पूजा की गई विधि विधान से पूजा अर्चना।

  युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पिसांवा (सीतापुर)। सीतापुर के पिसावां में  ग्रामीण जनजीवन में प्रकृति की अनहोनी व दैवीय आपदा से बचने व आपसी प्रेम भाव सुख समृद्धि के लिए ग्राम देवता हरदेव राजा की पूजा अर्चना हर वर्ष हर ग्राम में की जाती है। ग्राम देवता की पूजा से ग्रामीणों में आत्मविश्वास व भक्ति की भावना प्रबल होती है। साथ ही लोगों में आपसी प्रेम एवं भाईचारे का रिश्ता मजबूत होता है बताते चलें इसी परंपरा के चलते हर वर्ष हवन पूजन का आयोजन होता है।

पिसांवा ब्लाक के पड़रिया गांव में राजा हरदेव यानी ग्राम देवता की पूजा की गई। इस दौरान यज्ञ भी किया गया। सभी ग्रामवासियों ने अपनी ग्राम पंचायत की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गांव की सुख समृद्धि के लिए राजा हरदेव की पूजा की सभी ग्रामवासियों ने ग्राम देवता राजा हरदेव से कहा कि हमारी ग्राम में सभी परिवार सदैव प्रेम पूर्वक सुख शांति के साथ रहें।

गांव में सदैव ही भाईचारा बना रहे, सभी परिवार खूब तरक्की करें और कभी भी हमारी ग्राम पड़रिया पर कोई देवीय आपदा न आए। ग्राम देवता राजा हरदेव की पूजा में सुधीर बाजपेई (नन्हके), चंद्रिका वर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, सुरेश मिश्रा, शिवम शुक्ला, भगवती प्रसाद बाजपेई, रामरतन वर्मा, एवं समस्त देवतुल्य ग्रामवासी मौजूद रहे। 

आचार्य पंडित श्रीकांत जी द्वारा पूरा पूजन विधि विधान से संपन्न कराया गया व पूजन के उपरांत सभी ग्राम वासियों को ग्राम देवता स्थान पर हुए यज्ञ हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया वह समस्त ग्राम वासियों द्वारा ग्राम देवता का जयघोष करते हुए अपने अपने घर के लिए प्रस्थान किया।