लखनऊ में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव में मुरारी लाल तिवारी की प्रस्तुति को मुख्यमंत्री ने सराहा

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा/गोवर्धन। श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव को बड़ी श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। श्री गिरिराज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मुरारी लाल तिवारी और राष्ट्रपति मंच से सम्मानित गोविन्द तिवारी के निर्देशन में लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव के पावन पर्व आयोजित कार्यक्रम में गिरिराज धाम का परचम लहराया। 

उनके द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को सभी ने तहेदिल से सराहा। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तर प्रदेश मन्त्रीमण्डल ने मुरारी लाल तिवारी व उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य, श्री कृष्ण वंदना, बरसाने की होली, ब्रज लोकगीत व लोकनृत्य की सभी ने अवलोकन कर भूरि भूरि प्रशंसा की। 

अंत मे कृष्ण कन्हैया के जन्म पर भजन व बधाई ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरारी लाल तिवारी ने मुख्यमंत्री को शश्री गिरिराज जी की छायाप्रति भेंट की। आयोजित महोत्सव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित अन्य मंत्री व आला अधिकारीगण उपस्थित रहे और आजादी के अमृत महोत्सव का आनंद लिया।