नया घर बनवाते समय खिड़कियों का भी रखें ध्यान, बदल सकती हैं आपकी किस्मत

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घर बनवाते समय एक-एक चीज का ध्यान रखना पड़ता है। खिड़कियां, दरवाजे, कमरे, किचन, बाथरुम आपके भाग्य को भी बदल सकते हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चीजें आपके घर में धन आगमन को रोक सकती हैं। हालांकि बहुत से लोग घर बनावते समय खिड़कियों पर खास ध्यान नहीं दे पाते। परंतु यही खिड़कियां आपकी किस्मत भी बदल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि खिड़कियों के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है। 

पूर्व, पश्चिम दिशा में बनवाएं खिड़की 

नया घर बनवाते समय खिड़कियों के दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में खिड़कियां बनवाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन के लिए नए द्वार भी खुलते हैं। 

इस दिशा में लगाएं ज्यादा खिड़कियां 

जब भी आप घर नया बनवा रहे हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि पूर्वी दिशा में ज्यादा से ज्यादा खिड़कियां लगवाएं। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिशा में खुलने वाली खिड़कियां अच्छी किस्मत और सौभाग्य लेकर आती हैं। इस दिशा में लगी हुई खिड़कियों से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा परिवार के लोगों के लिए सफलता के रास्ते भी खुलते हैं। 

ऐसी हो घर में लगी खिड़कियां 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए घर में लगने वाली खिड़कियोां दो पल्ले की होनी चाहिए। यह खिड़कियां खोलने में भी काफी आसान होती हैं और इससे आपके घर में हवा और रोशनी भी अच्छी आएगी। मां लक्ष्मी का भी आप के घर में हमेशा आगमन रहता है। 

न लगवाएं पुरानी खिड़कियां

कई लोग नया घर बनवाते समय पुरानी खिड़किया घर में लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी खिड़कियां घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में पैसे का आगमन रुकता है। परिवार में खर्चे भी बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आमदनी भी कम होने लगती है। 

दक्षिण दिशा में न लगाएं खिड़की 

नया घर बनवाते समय दक्षिण दिशा में भी खिड़कियां लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा के स्वामी यमराज माने जाते हैं। यदि आप इस दिशा में खिड़कियां लगाते हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है।